Barabanki News... सदर विधानसभा के बंकी ब्लॉक के दरहरा गांव में रविवार को धर्मेंद्र यादव द्वारा समाजवादी पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। पीडीए जन चौपाल में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी देश के लोकतंत्र पर होने वाले हर हमले का मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेग।,समाजवादी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके नाम में वही समाजवाद है, जो देश के संविधान की प्रस्तावना में है। विधायक धर्मराज ने कहा कि बीजेपी की तानाशाह और अलोकतांत्रिक सरकार को हटाने का समय आ गया है और पीडीए समाज को एकजुट होकर इस सरकार को हटा देना चाहिए।
विधायक धर्मराज ने कहा कि पीडीए एकता ही शोषण करने वालों एवं अपमानजनक व्यवहार करने वालों से बचाएगी। पीडीए ही आरक्षण को बचाने के लिए ढाल बनेगा। आपके बच्चों के भविष्य को अच्छा बनाने का एक अकेला रास्ता है। पीडीए का एक भी वोट बंटा तो उसका नुकसान आपको ही भुगतना पड़ेगा। आपकी आवाज देश और प्रदेश के सदनों में उठाई जा सके इसके लिए आपका एक भी वोट न कटना चाहिए और न बटना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रीतम सिंह वर्मा जिला कोषाध्यक्ष,कमलेश रावत ब्लॉक अध्यक्ष देवा,विनय यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष, प्रवीण यादव पम्मू जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी,बाबुल मिश्रा,दीपक गुप्ता, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Barabanki News
time
removal
SP MLA
roar
dictator
undemocratic
government
PDA Chaupal

0 टिप्पणियाँ