ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा किन्नरों के कार्यक्षेत्र का मामला

 

Barabanki News....जिले के रामनगर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में किन्नर चांदनी गुरु ने दर्जनों साथियों के साथ पहुंचकर उप जिलाधिकारी पवन कुमार को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। चांदनी किन्नर का आरोप है कि गणेशपुर गद्दी की मालकिन ललिता किन्नर जजमानी कानून के विरुद्ध अपना व्यवसाय कर रही हैं। 


 चांदनी किन्नर का कहाना है कि मसौली में कल्याणी नदी से घाघरा नदी के संजय सेतु से केसरीपुर रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के बाई और का हिस्सा किन्नर ललिता व किन्नर अकीला को जजमानी व्यवसाय के लिए दिया गया था, लेकिन किन्नर अकीला की मृत्यु हो गई। लखनऊ से चलने पर कल्याणी नदी रेलवे पट्टी केसरीपुर रामनगर संजय सेतु घाघरा नदी के दाएं और का हिस्सा किन्नर प्रियंका को दिया गया था। अब किन्नर ललिता प्रियंका के दाएं ओर के हिस्से में अपना हस्ताक्षेप कर दखल मनमानी कर व्यवसाय कर रही हैं। 

मना करने पर आमादह फौजदारी होती हैं और मारपीट का फर्जी वीडियो बनाकर फर्जी आरोप लगा रही हैं। 15 फरवरी की रात 10:30 बजे ललिता किन्नर ने मारपीट का वीडियो मोबाइल द्वारा फर्जी कहानी बनाकर किन्नर प्रियंका को परेशान किया। किन्नर ललित कहती हैं कि तुम लोगों के हाथ पैर तोड़ कर जान से मार दूंगी। मैं अपनी मर्जी से काम करूंगी।

Barabanki News
matter 
working area 
​​transgenders 
Sampoorna Samadhan Diwas

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ