Barabanki News... जिले में क्रिमिनल्स के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। सोमवार रात घुंघटेर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के लुटेरे की गिरफ्तारी के बाद हैदरगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हैदरगढ़ पुलिस ने हत्या के मुकदमें में वांछित तीन अपराधियों को मुछभेड़ के बाद धर दबोचा है। तीनों ने उधार पैसा ना देना पड़े इसलिए एक व्यक्ति की धोखे से हत्या कर दी थी।
आपको बता दें कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित/चेकिंग में थे कि थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के कनवा नहर से जासेपुर रोड पर एक वैगनार कार आते हुए दिखायी दी, पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वैगनार कार को रोकने का प्रयास किया गया तो वैगनार कार तेजी से भगाने लगे। इसके बाद कार पुलिया से टकरा गयी तथा बदमाश गाड़ी से उतरकर भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल गिरफ्तार अभियुक्त हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा मंजरे अंसारी के राकेश कुमार पुत्र जवाहर लोध को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य अभियुक्तगण राकेश के भाई पूर्णमासी और राहुल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशांदेही से 01 अदद तमंचा .12 बोर व 01 जिंदा, 01 खोखा कारतूस, एक अदद वैगनार कार यूपी 32 पीएम 3868, एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद आलाकत्ल बांका तथा एक अदद आलाकत्ल हथौड़ा बरामद किया गया।
आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण सगे भाई हैं । अभियुक्तगण द्वारा श्रीकान्त दीक्षित निवासी ग्राम कचेरुआ थाना हैदरगढ़ से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 1,50,000 रूपये उधार लिये गये थे जब श्रीकान्त दीक्षित द्वारा अभियुक्तगण से पैसा वापस मांगा जाता था, तो बहाना बनाकर टाल देते थे। 27 फरवरी को श्रीकान्त दीक्षित अपनी मोटरसाइकिल से अभियुक्त राकेश कुमार की हैदरगढ़ में स्थित बेल्डिंग की दुकान पर पैसा मांगने गये थे, अभियुक्तगण द्वारा श्रीकान्त दीक्षित को विश्वास में लेकर अपनी दुकान के अन्दर ले जाया गया जहां मौका पाकर बांका व हथौड़ा से वार करके श्रीकान्त दीक्षित की हत्या कर दी तथा दुकान बन्द करके चले गये थे। रात्रि हो जाने पर अभियुक्तगण द्वारा मृतक की मोटरसाइकिल बहुता गांव के पास एक कुँए में डाल दी गयी थी तथा मृतक के शव को वैगनार कार से ले जाकर रायबरेली के थाना बछरावां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवपुरी में शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था। मृतक के घर वापस न आने पर मृतक के पुत्र द्वारा 27 फरवरी को थाना हैदरगढ़ में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। 2 मार्च को मृतक श्रीकान्त दीक्षित का शव रायबरेली के थाना बछरावां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवपुरी में शारदा सहायक नहर में मिला था। जिस सम्बन्ध में थाना हैदरगढ़ में केस पंजीकृत किया गया था । थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Barabanki News
The lender
cheated
deceit
bike
thrown
well
canal
caught
encounter

0 टिप्पणियाँ