Lucknow News... प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक हाइटेक और जगरूक लड़की वहशी दरिंदों से मुकाबला नहीं कर सकी। बुधवार सुबह उसका शव मलिहाबाद के एक बाग से मिला। मामले में रेप के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रात करीब डेढ़ बजे आयोध्या के रौनाही की एक लड़की वाराणसी से इंटरव्यू देने के बाद आलमबाग बस स्टेशन से अपने भाई के घर चिनहट के लिए निकली थी। रास्ते में लगातार वो फोन से अपनी भाभी के संपर्क में थी और अपनी लोकेशन बता रही थी। वो लगातार अपनी भाभी को जगह-जगह की जानकारी साझा कर रही थी। आलमबाग स्टेशन पर उतरकर भी उसने अपनी भाभी से बात की। वहां से उसने बिना नम्बर के ऑटो में बैठकर चिनहट के लिए निकली। ऑटो में चालक के अलावा कुछ और लोग भी थे। रास्ते में युवती को मेट्रो के काम के कारण खुदाई की बात कहकर ऑटो ड्राइवर ने उसे दूसरे रास्ते से जाने की बात कही। इस पर युवती को शक हुआ,तो तुरंत उसने भाभी को लोकेशन भेजी। लोकेशन भेजने के साथ ही वो तेज आवाज में चीखी भी। इस चीख के बाद उसकी फोन कट गया। युवती की आखिरी लोकेशन महिलाबाद एरिया की थी। युवती के भाई ने फौरन पुलिस से शिकायत की और लोकेशन के आधार पर जब उसती तलाश शुरू की गई, तो उसका शव एक आम की बाग पर पड़ा मिला। शव से कपड़े अस्त व्यस्त थे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तलाश में जुटी है।
Lucknow News
girl
sitting
auto
giving
location
phone
missing
scream
body
found
mango garden
fears
murder
rape

0 टिप्पणियाँ