Barabanki News... पूरे डेलई ब्लॉक क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक पर छात्राओं से अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगाए है। विभागीय उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी होने पर अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे डलई ब्लॉक क्षेत्र के रेवड़ा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक ईश्वर चंद्र विद्यासागर पर कई अभिभावकों ने छात्राओं से अश्लील हरकत और गंदी बाते करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अध्यापक के इस हरकत से गुस्साए अभिभावकों ने बुधवार को विद्यालय का घेराव किया। मामले को बढ़ता देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना 112 पीआरवी को दिया।
मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का अध्यापक के प्रति गुस्से का पारा चढ़ता देख पुलिस अध्यापक को कोतवाली टिकैतनगर ले आई। गुस्साए छात्राओं के अभिभावक और ग्रामीण भी कोतवाली पहुंचे और सामूहिक रूप से अभिभावकों ने तहरीर देकर अध्यापक पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए आरोपी अध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की। मामले की जानकारी होने पर कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी पूरेडलई मनी राम वर्मा ने अभिभावकों के बीच पहुंचकर अध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वाशन देकर उन्हें शांत करवाया तब जाकर अभिभावकों और ग्रामीणों के क्रोध का पारा शांत हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद तुरंत प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।
Barabanki News
Teacher-
dirty acts
girl
students family members
surrounded
school
police
brought
everyone
police
station

0 टिप्पणियाँ