Barabanki News... वन विभाग एवं टीएसए द्वारा संयुक्त रूप से रामनगर रेंज के अंतर्गत महादेवा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कछुआ और डॉल्पिन रेस्क्यू कार्याशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हर रेंज से दो-दो रेंजर व डिप्टी रेजर शामिल हुए। कार्यशाला के बाद सभी वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा सरयू घाघरा नदी के तट पर एल्गिन ब्रिज के पास रेस्क्यू का डेमों भी किया गया। इस दौरान टीम एबीसी ने भाग लिया टीम ए में रामनगर रेंज की रेंजर अल्पना पांडेय ने भाग लिया और डॉल्फिन को कम समय में कैसे रेस्क्यू करके दूसरी जगह सिफ्ट किया जाए। इस कार्यक्रम के मुख्य रूप अतिथि के तौर पर लोध्रेश्वर महादेवा निवासी युवा समाजसेवी/पर्यावरण प्रेमी कुंवर मोनू भास्कर उपस्थित हुए उनका रेंजर रामनगर अल्पना पांडेय ने बुके देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बाराबंकी उपप्रभागीय वनाधिकारी वरूण प्रताप सिंह ,डॉ शैलेन्द्र सिंह, टीएसए लखनऊ डॉ नेहा शाह ,टीएसए मुम्बई डॉ अरूणिमा सिन्हा ,टीएसए सुरेंद्र पाल सिंह ,डिप्टी रेंजर कुकरैल समेत जनपद के सभी रेंजर व डिप्टी रेंजर उपस्थित रहे।
Barabanki News
forest workers
tricks
dolphin rescue


0 टिप्पणियाँ