Luckow News... समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में दाखिले के लिए इस वर्ष से राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होंगे। कक्षा 6, 7, 8 और 9 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म 15 मार्च तक भरे जा सकते हैं। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने बताया कि इन विद्यालयों में अभ्युदय कोचिंग के अंतर्गत जे.ई.ई./नीट के कैरियर काउंसिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे छात्र-छात्राओं को शुरू से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सके।
समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक श्री जे. राम ने बताया कि सभी स्कूल कम्यूटर/टैब एवं आधुनिक विज्ञानं प्रयोगशाला से सुसज्जित हैं। जहां छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है. विद्यालय यूपी बोर्ड तथा सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। बालक, बालिकाओं के लिए अलग अलग आवासीय विद्यालाओं की सुविधा उपलब्ध है। विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क भोजन, आवास आदि प्रदान किया जाता है। इन विद्यालयों में अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 60 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 25 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग के लिए 15 प्रतिशत सीट आरक्षित है।
Luckow News
State level
entrance examination
admission
sarvodaya Vidyalayas
examination forms
online
15 March

0 टिप्पणियाँ