ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पिता की प्रेम कहानी पर बेटे को था एतराज, चाकू वार कर बेरहमी से कर दी हत्या

 

Barabanki News... जिले की स्वाट, सर्विलांस और देवा की संयुक्त पुलिस टीम ने अब्दुल अजीज हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया है। अब्दुल अजीज की हत्या उसके बेटे ने की थी, क्यूंकि मृतक गांव की एक महिला से बात करता था और उसे ये पसंद नहीं थी। पुलिस ने हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया है। 

 ज्ञात हो कि 21 फरवरी को देवा थाना क्षेत्र के पीड़ गांव के अब्दुल अजीज (63) पुत्र स्व अब्दुल वाहिद गांव के बाहर बकरी चराने के लिए घर से निकले थे। वापस न आने पर परिजनों द्वारा उनकी तलाश की गयी, तो अब्दुल अजीज उपरोक्त का शव गांव के बाहर खारजा नहर पटरी के पास खेत के किनारे मिला था तथा सीने पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। मृतक के पुत्र वादी मुफीद अहमद की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 

 मामले में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने घटना के अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया था। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व देवा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स, डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए शुक्रावार को प्रकाश में आये मृतक के पुत्र/अभियुक्त अब्दुल हसन उर्फ अबुल पुत्र स्व अब्दुल अजीज को इब्राहिमपुर कला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। 

 पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त मृतक का छोटा पुत्र है। अभियुक्त गांव की ही एक महिला से बातचीत करता था, अभियुक्त के पिता इस बात से नाराज रहते थे तथा अभियुक्त को उस महिला से बातचीत करने का विरोध करते थे। अभियुक्त अपने पिता के बाधक बनने से परेशान था इसलिए अपने पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। 21 फरवरी को अभियुक्त के पिता अब्दुल अजीज, दोपहर के समय गांव के बाहर बकरी चराने गये थे, इस बात की जानकारी अभियुक्त अब्दुल हसन को थी। अभियुक्त अब्दुल हसन घर से एक चाकू लेकर अपने पिता के पास पहुंचा तथा दोनों की आपस में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान अभियुक्त ने मौका पाकर पीछे से अपने पिता की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे वह गिर गये तत्पश्चात अभियुक्त द्वारा अपने पिता अब्दुल अजीज के सीने पर चाकू से वार करके हत्या कर दी गयी।

Barabanki News
Son 
objected 
father's 
love story
murdered brutally 
stabbing 
knife

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ