Barabanki News... जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षोत्र में शनिवार रात एक खेत में नर कंकाल मिलने से हड़कंप हो गया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव के मजरे टांडा निजाम अली में कल्याणी नदी किनारे स्थित पासिनपुरवा के सुरेश के गेहूं के खेत में ये मनाव मानव कंकाल मिला है। गेहूं के खेत में कंकाल देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके में खबर आग की तरह फैली, तो इसरौली चौकी प्रभारी मृदुल मयंक पांडे मौके पर पहुंचे। उन्हों मौके पर और आसपास के इलाकों की गहनता से जांच की, लेकिन कोई ठोंस सुबूत हाथ नहीं लगा। फतेपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
Barabanki News
Skeleton
wheat field
police
engaged
investigation

0 टिप्पणियाँ