Barabanki News... स्व. श्यामलाल यादव का नाम समाजसेवा के क्रान्तिकारी नेताओं में शुमार था। वह राजनीति में संघर्ष के पर्याय थे। उनकी पहचान को उनके पुत्र ज्ञान सिंह यादव ने जिन्दा कर रखा है।
उक्त विचार मंगलवार को कस्बा सफदरगंज में स्व नेता श्यामलाल यादव स्मारक इंटर कॉलेज में श्यामलाल यादव की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भावी युवा पीढ़ी को स्व. नेता श्यामलाल यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्यामलाल यादव किसी के सामने झुकना और अनैतिक बात के दबाव में आने वाले व्यक्ति नहीं थे। उनकी राजनीति में कमी आज भी महसूस होती है। वह प्रतिष्ठित, निडर और संघर्षशील राजनेता थे जो प्रेरणादायी है।
मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी ने समाजवादी चिंतक, दलितों व पिछड़ों के मसीहा श्यामलाल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र मे नेता जी के नाम से जाने जाने वाले श्यामलाल यादव संघर्षो के बीच जन्मे नेता थे। जिन्होंने अपना जीवन जनता की सेवा में अर्पित कर दिया। आज नेता जी हम सब के बीच नही हैं। फिर भी उनकी यादे एव सेवाभाव जीवंत है। पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने श्रद्धासुमन अर्पण करते हुए कहा कि श्यामलाल यादव का व्यक्तित्व धनी था। जिन्होंने अपने व्यवहार एव विचारधारा से लोगों को जोड़ने का काम किया उनकी कमी हम सभी लोगो के लिए दुःख दायी है।
पूर्व विधान परिषद् सदस्य राजेश कुमार उर्फ़ राजू यादव ने कहा कि स्वर्गीय नेता जी का परिवार हमेशा समाजवादी विचारधारा से जुड़ा रहा जो समाजवादी पार्टी के लिए प्रेरणादायक रहे है। श्याम लाल यादव का नाम लेने से ऐसे विराट व्यक्ति का बोध होता है, जिसके व्यक्तित्व की व्यापकता असीमित है।
श्यामलाल यादव के पुत्र ज्ञानसिंह यादव ने अपने पिता की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पिता जी ने उंगली पकड़कर समाजसेवा का जो रास्ता दिखाया है। उसमे हम कभी पीछे नही हटेंगे। मेरा पुरा जीवन समाज के लिए समर्पित है। पिता जी की कमी को पुरा तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन उनके सपनों को साकार किया जा सकता है। नेता जी के पुण्यतिथि पर पूर्व एमएलसी राम वृक्ष यादव, जिला महासचिव हिमांशु यादव, प्रधान डा चंद्रशेखर यादव, नेगपाल, प्रमोद रावत, जयपाल, शहजराम यादव, श्रीकिशन यादव, बब्लू यादव, रमापति यादव, लखपति रावत, मंशाराम यादव, राजवीर, सुरेंद्र कुमार सहित क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।
Barabanki News
Shyamlal Yadav
RK Chaudhary
leader
born
amidst
struggles

0 टिप्पणियाँ