ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सर्राफा से लूट का आरोपी गोंडा का शुभम तिवारी मुठभेड़ में धरा गया, डेढ़ दर्जन के करीब केस हैं दर्ज

 

Barabanki News... जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से लूट के आरोपी बदमाश को पुलिस ने को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लूट के जेवरात भी बरामद कर लियै हैं। गिरफ्तार बदमाश पर डेढ़ दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं।


   

आपको बता दें कि जनपद में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार की रात स्वाट/सर्विलांस तथा घुंघटेर प्रभारी निरीक्षक मय हमराह पुलिस बल के साथ ग्राम पिंडसावां में बाबागंज-टिकैतगंज रोड पर चेकिंग कर रहे थे कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटर साइकिल से टिकैतगंज की तरफ से आते दिखायी दिये। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु बदमाश वाहन की गति तेज कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए रुकने को कहा गया, तो गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग से बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

   

घायल अभियुक्त गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरी माझा के शुभम तिवारी उर्फ शिवम तिवारी पुत्र सुशील तिवारी उर्फ सुनील तिवारी को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय एक खोखा व जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक अदद स्प्लेण्डर व लूट से सम्बन्धित जेवरात बरामद किये गये। 

 आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि बरामद जेवरात अभियुक्तगण द्वारा 21 फरवरी को थाना घुंघटेर क्षेत्रान्तर्गत टिकरा मोड़ रामनगर के पास से आभूषण व्यापारी अंकुर सोनी पुत्र विजय सोनी निवासी टिकैतगंज थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी से तमंचा दिखाकर लूटकर भाग गये थे, जिस सम्बन्ध में थाना घुंघटेर पर के पंजीकृत है।

 आपराधिक इतिहास -
 1. मु0अ0सं0 344/2022 धारा 389/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा 
2. मु0अ0सं0 437/2022 धारा 411/413/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा 3. मु0अ0सं0 797/2019 धारा 411/413/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा 4. मु0अ0सं0 118/2019 घारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा 
5. मु0अ0सं0 307/2020 धारा 3(1)यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा 
6. मु0अ0सं0 189/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवानी मनकापुर जनपद गोण्डा 
7. मु0अ0सं0 71/2022 घारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या 
8. मु0अ0सं0 187/2021 धारा 328/392/411/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना एट जनपद जालौन 
9. मु0अ0सं0 189/2021 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना एट जनपद जालौन 
10. मु0अ0सं0 199/2021 धारा 380/411/413/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना कैसरगंज जनपद लखनऊ 
11. मु0अ0सं0 228/2017 धारा 8/18/21 एनडीपीएस एक्ट थाना नाका हिंडोला जनपद लखनऊ 
12. मु0अ0सं0 228/2017 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना नाका हिंडोला जनपद लखनऊ 
13. मु0अ0सं0 365/2017 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कैसरगंज जनपद लखनऊ 
14. मु0अ0सं0 238/2020 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा 
15. मु0अ0सं0 622/2020 धारा 411/419/420/467/468/471/483 भा0द0वि0 थाना काकोरी जनपद लखनऊ 
16. मु0अ0सं0 619/2020 धारा 307 भा0द0वि0 थाना काकोरी जनपद लखनऊ

Barabanki News
Shubham Tiwari
Gonda, 
accused 
robbery 
Sarafa
caught i
encounter
close 
are registered


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ