ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: टीका लगाने के बहाने स्कूल बुलाया, फिर हुआ ऐसा, सबके उड़ गए होश

 

Barabanki News.... जिले के टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक महिला को बच्चे को टीका लगाने के बहाने स्कूल बुलाया, फिर उसे बेहोश करके उसके हाथ से मासूम बच्ची को लेकर फरार हो गएय़ वारदीत के बाद से इलाके में हड़कंप है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के खमौली गांव की पीड़ित महिला उर्मिला देवी पत्नी संदीप कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे अज्ञात व्यक्ति व एक महिला उसके घर आए और प्राथमिक विद्यालय में टीका लगाए जाने की बात कहकर उसे चलने के लिए कहा। जब महिला अपने मासूम बच्ची को लेकर स्कूल पहुंची, तो स्कूल बंद मिला। इसके बाद महिला जबतक कुछ समझ पाती। इससे पहले विद्यालय में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति व अज्ञात महिला ने पीड़िता के मुंह व नाक को किसी कपड़े से दबाकर बेहोश कर दिया और पीड़िता के गोद से बच्ची को लेकर फरार हो चले। बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी महिला को जब होश आया, तो रोने चिल्लाने लगी। घर पहुंच कर अपने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी बताई।

 घटना सुनकर किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि ऐसा भी हो सकता है। सभी के पैर के नीचे से जैसै जमीन खिसक गई हो। परिजनों ने आनन फानन में सुखीपुर चौकी पर पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। घटना सुनकर पुलिस भी सोच में पड़ गई। फिलहाल चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने घटना को तुरंत संज्ञान में लिया और तहकीकात में जुट गए। 

फिलहाल 24 घंटे बीत रहे अभी तक दूध मुही बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुखीपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और हम लोग पूरी कोशिश में हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा

Barabanki News
school 
pretext 
vaccinating
happened
stir 
area

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ