ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: योगी सरकार के 8 साल पर सपा विधायक का हमला, कहा-यूपी अपराध में नंबर-1 बनने की ओर

 

Barabanki News... योगी सरकार के बीते 8 वर्षों पर सपा विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव ने हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 8 सालों में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य बन गया है। सत्ता संरक्षित अपराधियों का बोल बाला है,कानून व्यवस्था चरमरा गई है हत्या,लुट और बलात्कार में उत्तर प्रदेश देश का नंबर 1 प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। वो बंकी ब्लॉक के ढ़कौली,शहाबपुर गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण कर रहे थे। 

 विधायक धर्मराज ने अपने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। किसान,नौजवान,मजदूर,व्यापारी,शिक्षक सभी वर्ग के लोग इस जनविरोधी सरकार से त्रस्त हो चुके है। धर्मराज ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो संघर्ष के कोख से पैदा हुई है। देश और प्रदेश की सरकार की तानाशाही के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रही है ।

 इससे पहले विधायक धर्मराज ने वरिष्ठ ग्रामीणों के हाथो फीता कटवा कर सड़को का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती आशा यादव ब्लॉक प्रमुख बंकी,वेद अवस्थी,सरोज मौर्या,राजीव अवस्थी,पवन कुमार तिवारी बीडीसी,मिश्री लाल यादव, जमनेश कन्नौजिया,गुलशन यादव प्रधान,रामू यादव,बाबुल मिश्रा,विनोद यादव प्रधान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Barabanki News
SP 
MLA
attack
Yogi government
towards 
number-1 
crime

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ