Barabanki News... जनपद कांग्रेस संगठन की जड़ों को बूथ स्तर तक सशक्त किया गया है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत है। यह जीत न केवल संगठन की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा में जनता के बढ़ते विश्वास को भी उजागर करती है।
पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर मोहम्मद मोहसिन तथा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र वर्मा को पुनः दायित्व सौंपा जाना, पार्टी संगठन की ताकत और उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचायक है। अब इन दोनों अध्यक्षों का प्राथमिक लक्ष्य आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना होगा। उक्त विचार पूर्व कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने शुक्रवार को अपने ओबरी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन को पुनः मनोनयन पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती का ही परिणाम है कि नेतृत्व ने पुनः मोहसिन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस जनपद में और अधिक सशक्त होगी तथा आगामी चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी।
बजट सत्र के कारण राजधानी दिल्ली में मौजूद सांसद तनुज पुनिया ने भी फोन के माध्यम से मोहम्मद मोहसिन को उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर फरहान वारसी द्वारा नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
वहीं अपने पुनः मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि यह जिम्मेदारी न केवल मेरे लिए गर्व की बात है, बल्कि यह सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की शक्ति का परिणाम है। मैं अपने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व, पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। हमारा लक्ष्य कांग्रेस संगठन को जनपद में और अधिक सशक्त बनाना, पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को विजय दिलाना रहेगा।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए मोहम्मद मोहसिन का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया, सरजू शर्मा, अजीत वर्मा, केसी श्रीवास्तव, अजय रावत, राम हरख रावत, मोहम्मद जिशान, मोईनुद्दीन अंसारी, फरहान वारसी, संजीव मिश्रा, रमेश कश्यप, अखिलेश वर्मा, राजेन्द्र सोनी, अनुराग यादव, देवेन्द्र सिंह मोनू, धनन्जय सिंह, गोपी कनौजिया, आनन्द रावत, मोहम्मद आरिफ, सन्तशरण वर्मा, यशवन्त सिंह, मोनू वर्मा, मुरलीधर वर्मा, पं. श्रीकांत मिश्रा, फरीद अहमद, अनुरुद्ध यादव, विनोद सिंह, कमल भल्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Barabanki News
Pl Punia
message
congratulations
newly appointed
presidents
difficulties
many parties
ncrease

0 टिप्पणियाँ