-मो. उमैर
Barabanki... स्थानीय सांसद तनुज पुनिया के भविष्य़ में BSP और कांग्रेस गठबंधन को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी पारा बढ़ गया है। सांसद तनुज पुनिया ने झांसी में पत्रकारोें के सवाल के जवाब में जो बातें कही हैं, उससे सपा और BSP के लिए कई पैगाम हैं। इससे ये साफ हो गया है कि कांग्रेस आने वाले 2027 के चुनावों में दोनों दलों से गठबंधन के लिए बड़ी बारगेनिंग करने जा रही है।
आपको मालूम हो कि स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने रविवार को झांसी में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि वो BSP के साथ कल भी गठबंधन को राजी थी और आज भी तैयार है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने BSP प्रमुख मायावती से मुलाकात के लिए कई बार कोशिश की, लेकिन मायावती की वजह से मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने ये भी कहा कि इसके गवाह सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी हैं। तनुज पुनिया ने आगे कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में कांग्रेस यूपी की 100 सीटों पर दावा करेगी, लेकिन इस संबंध में आखिरी फैसला पार्टी का आलाकमान और गठबंधन की पार्टियां तय करेंगी।
इस बयान के बाद से प्रदेश का सियासी पारा गर्मा गया है। दरअसल तनुज पुनिया ने भले ही ये बात पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही हो, लेकिन इससे मैसेज सपा और BSP के लिए दोनों के लिए जाता है। दरअसल इस बयान से जहां कांग्रेस ने प्रदेश में जहां पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुकी BSP के साथ गठबंधन के लिए दरवाजे को एक बार फिर खोला है। वहीं सपा को ये पैगाम देने की कोशिश की है कि बदले सियासी माहौल में अब कांग्रेस सपा के साथ सीटों के बटवारे में पूरी तरह से बारगेन की हालत में है। 100 सीटों पर दावे के साथ स्पष्ट है लोकसभा चुनावों की तरह कांग्रेस जो है, जितना है में संतोष करने वाली नहीं है।
दरअसल कांग्रेस को अच्छी तरह से मालूम है कि वो यूपी में बगैर किसी साथी के अपने गिरते सियासी ग्राफ को ऊपर नहीं उठा सकती। प्रदेश में गठबंधन उसकी जरूरत से ज्यादा उसकी मजबूरी है। कांग्रेस को ये बात भी अच्छी तरह मालूम है कि सपा के साथ गठबंधन में उसे मनमाफिक और ज्यादा तादाद में सीटे मिलना मुश्किल है। इसलिए कांग्रेस ने हाशिए पर पहुंच चुकी BSP के सामने गठबंधन के लिए चारा डालने की कोशिश की है, ताकि दलित वोटों को अपने पाले में लाया जा सके और प्रदेश के मुस्लिम वोटर को भी एक नया सियासी विकल्प दिया जा सके और दलित और मुस्लिम वोटों के दम पर प्रदेश में ना सिर्फ बीजेपी को नाकाम किया जाए बल्कि यूपी से सियासी वनवास भी खत्म किया जा सके।
Barabanki
Political
mercury
increased
MP
Tanuj Punia
statement
message
SP
offer
BSP

0 टिप्पणियाँ