Barabanki News... आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई। सामाजिक न्याय के योद्धा, महान समाज सुधारक और देश के गरीब दलित शोषित समाज के अधिकारों के लिए हमेशा लड़ने वाले मान्यवर साहब काशीराम की जयंती पर एएसपी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर भीम आर्मी के जिला संरक्षक शिव बरन सिंह ने कहा कहा कि जो समाज अपने इतिहास को नहीं जानता, वह अपने भविष्य का निर्माण नहीं कर सकता। मान्यवर कांशीराम साहब के इसी विचार से प्रेरणा लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की स्थापना की गई थी। आज आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की पांचवा स्थापना दिवस है। इससे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला रहा है।
इस मौके पर भीम आर्मी जिला संरक्षक शिव बरन सिंह ने बहुजन समाज के महानायक, सामाजिक न्याय और समता के प्रखर योद्धा मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। कांशीराम के योगदान को याद करते हुए शिव बरन सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुजनों, वंचितों और शोषितों को एकजुट कर उन्हें सत्ता में भागीदारी दिलाने का जो आंदोलन चलाया, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस मौके पर एएसपी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के दिखाए गए मार्ग पर चलने और एक समतामूलक समाज बनाने का संकल्प भी लिया।
Barabanki News
ASP (K)
workers
big resolution
birth anniversary
Bahujan Nayak
Kanshi Ram

0 टिप्पणियाँ