ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: लोहिया के विचारों से गोप ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-जुल्मी सरकार को बेदखल कर, समाजवादी सरकार बनाने के लिए लग जाएं

 

Barabanki News... भारतीय लोकतंत्र मे विपक्ष क्या होता है यह बताने वाले भारत में समाजवादी आंदोलन के अलम्बरदार बेजुबानों की आवाज सिद्धांतों के लिए साथियों को छोड़ आगे बढ़ जाने वाले डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के विचारों को कोई नहीं मिटा सकता जब तक यह धरती है डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के विचार हम सबको गरीब कमजोर असहाय लोगों के हक अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

 उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वक कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विधानसभा कुर्सी मे पार्टी के जिला सचिव राजेश सिंह के बिशनपुर चौकी स्थित प्रतिष्ठान पर समाजवादी चिंतक, विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में डॉ लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर व्यक्त किया। गोप ने लोहिया को नमन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रण लिया और देश की आजादी के लिए अपने प्राण नैछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के त्याग वीरता देश प्रेम की स्मृतियों को उपस्थित जनों के बीच साझा कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किये। 

गोप ने आगे कहा कि लोहिया जी हमेशा कहा करते थे संघर्ष के बलबूते ही सत्ता हासिल होती है। जिंदा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करतीं। समाजवादी पार्टी संघर्ष की कोख से जन्मी पार्टी है, जो गरीबों कमजोरों सहयोग के हक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निरंतर प्रदेश और देशवासियों के हक अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। हम सबको भी अखिलेश यादव के कंधे से कंधा मिलाकर 2027 में जिस जुल्मी सरकार को सत्ता से बेदखल कर जन समस्याओं से सरोकार रखने वाली समाजवादी सरकार का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में करने के लिए अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाना होगा, तभी प्रदेशवासियों की ज़रूरतें पूरी होगी और समस्याएं समाप्त होगी।

विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति, राजेश सिंह, दिनेश यादव, लाल बहादुर, पूर्व प्रधान सरदार सिंह, उमा किशोर बाजपेई, राजकुमार सिंह, मंगल गौतम, रिंकू गौतम सानू सिंह राठौर आदि प्रमुख लोगों मौजूद रहे।

Barabanki News
arvind singh gop
filled 
activists 
Lohia 
ideas,
evict 
government
socialist 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ