ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बच्चों के विकास में माता की भूमिका सर्वोपरि-अंकिता शुक्ला

 

Barabanki News.... सत्यप्रेमी नगर स्थित वारिस चिल्ड्रंस एकेडमी इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने कहा कि बच्चों के विकास में माता की भूमिका सर्वोपरि होती है। माता परिवार तथा समाज की आदर्श निर्माता होती है।


 बच्चे में संस्कारों का सृजन माताओं का कर्तव्य है।कार्यक्रम में महिला अभिभावकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेलकूद के जरिए खूब लुत्फ उठाया। प्रबंधक विजय आनंद बाजपेई ने देश के विकास में नारी शक्ति पर प्रकाश डाला।प्रधानाचार्य कमलेश शुक्ला ने आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर आरके सोनी,रघुवर दयाल,कुमुदेश पाठक,अलका कश्यप,शगुफ्ता परवीन, सुधा वर्मा, सीमा वर्मा, अमीना खातून, यशी गुप्ता,श्वेता श्रीवास्तव,सुनैना त्रिवेदी, वर्षा रानी,अनुष्का यादव, सौम्या,निदा,विमला कश्यप आदि मौजूद रहीं।

Barabanki News
Mother
children
development
Ankita shukla

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ