Barabanki News... दरियाबाद के संपूर्ण विकास के लिए समर्पित खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा के प्रयास से एक बार फिर शासन ने मवई पटरंगा अलियाबाद मार्ग के चौड़ीकरण करने पर मुहर लगाते हुए हरी झंडी दे दी है।
ज्ञात हो कि लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर मवई चौराहे से पटरंगा होते हुए आलियाबाद तक जाने वाली सिंगल लेन की सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों को जहां पास लेने में भारी दिक्कत हो रही थी। वहीं जगह-जगह जर्जर हो चुकी सड़क के कारण वाहनों के गिरने की भी आशंका बनी रहती थी। लोगों की समस्या को सतीश शर्मा ने गंभीरता से लेकर सड़क के चौड़ीकरण तथा सुद्वढीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को पास करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर भी क्षेत्रीय जनता की समस्या के बारे में अवगत कराया था जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस सड़क के चौड़ीकरण करने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहनो का आवागमन रहता है। सड़क के चौड़े हो जाने से आलियाबाद पटरंगा सहित दरियाबाद नियामतगंज पूरे डलई के बीच के करीब एक सैकड़ा से अधिक गांव के लोगों का यातायात सुगम हो जाएगा। प्रस्ताव पास होने की जानकारी होते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने राज्य मंत्री को इसके लिए बधाई दी है।
Barabanki News
Minister
Satish Sharma
efforts
color
widening
Mavai-Pataranga-Aliabad road
approved

0 टिप्पणियाँ