Barabanki News... प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने सीतापुर की महोली तहसील के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि, इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। यह भाजपा की योगी सरकार है इसमें कानून व्यवस्था से जो भी खिलवाड़ करेगा उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए कहा कि सीतापुर की घटना बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस घटना से दुःखी है। वह ऐसी कार्रवाई करेंगे जोकि आने वाले समय में अपराधियों के लिए नजीर बनेगी। मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा से मिला। मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ पत्रकार पाटेश्वरी प्रसाद, अंकित मिश्रा, रंजीत गुप्ता और मुकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन राज्यमंत्री सतीश शर्मा को सौंपा।
Barabanki News
Minister Satish Sharma
assurance
journalist
Raghavendra
murder case
convicted

0 टिप्पणियाँ