ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मिल्क वैन और डंपर की जोरदार टक्कर, 2 घंटे जाम रहा लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग

 

Barabanki News... जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बसारा गांव और कुर्सी के बीच स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह डंफ़र और मिल्क वैन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर करीब दो किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जांम को खुलवाय। जिससे आवागमन सुचारू हो सका। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह उमरा औधोगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री को जा रही मिल्क वैन सीतपुर मिट्टी लेकर जा रहे डंफर से आमने-सामने से टकरा गए। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दोनों चालक बाल-बाल बच गए। उधर घटना के बाद दोनों तरफ से जाम लग गया। बीच सड़क पर वाहनों के खड़े होने से करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया। सुबह स्कूल , कालेज व आफिस के लिए निकले लोग जाम में फंस गए। घटना के करीब दो घंटे बाद क्रेन लेकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से किनारे कराय, तब जाकर जाम खुल सका। दो घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम खुलने के बाद लोग अपने गंतव्य को रवाना हो सके। कुर्सी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डंपर व दूध टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। दोनों के ड्राइवरों को हल्की-फुल्की चोटे आई थी। दोनों ने आपस में समझौता कर लिया है। क्रेन से दोनों क्षतिग्रस्त वाहन किनारे करने के दौरान कुछ देर के लिए जाम लग गई थी।

Barabanki News
Milk van 
dumper 
collision
Lucknow
mmudabad 
road
jammed 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ