Lucknow News... बहुजन समाज पार्टी की बैठक में मायावती ने बड़ा निर्णय लिया है। मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाकर अलग कर दिया गया है। उनकी जगह पर रामजी गौतम और भाई आंनद कुमार को माया ने नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया गया है। मायावती ने इस बार भतीजे की जगह भाई को तरजीह दी है।
लखनऊ में बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी व मूवमेन्ट के हित में रविवार को एक बैठक के दौरान पार्टी संगठन से सम्बन्धित अतिमहत्वपूर्ण फैसले लिये। इन फैसलों के तहत आकाश आनन्द को पार्टी के सभी पदो से हटाकर अलग कर दिया है। मायावती ने खुद इसका एलान किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से अपने भाई आनंद कुमार व रामजी गौतम पर भरोसा जताया है। दोनों को एक बार फिर प्रमुख कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है। मायावती ने कहा कि आनन्द कुमार व रामजी गौतम को पूरे देश के लिए पार्टी का नेशनल कोओर्डिनेटर (National Coordinator) बना दिया गया है साथ ही इनके जिम्मेदारियों को भी वर्णित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पार्टी, मूवमेन्ट व संगठन की मजबूती के सम्बन्ध में कुछ जरूरी बातें रखी जिनसे पार्टी के लोगों को काफी प्रेरणा भी जरूर मिलेगी।
Lucknow News
Mayawati
confidence
nephew
great responsibility
brother

0 टिप्पणियाँ