Barabanki News... जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में मन को झंझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां मजदूरी के सिर्फ 3500 रुपये मांगने पर युवक के साथ बेरहमी और नीचता की तमाम हदें पर कर दी गईं। मजदूरी का पैसा मांगने पर युवक को बंधक बनाकर ना सिर्फ मारा-पीटा, बल्कि उसके मुंह पर पेशाब करने का भी आरोप है। बाद में इस पूरी घटना से आहत पीड़ित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव का है। यहां के योगेंद्र मिश्रा (22) ने गांव के ही रामू द्विवेदी क् साथ सुल्तानपुर में लेबर ग्रुप में काम किया था। पुलिस के मुताबिक 12 मार्च को योगेंद्र रामू द्विवेदी के घर अपनी मजदूरी का बकाया 3500 रुपये मांगने गया था। इस पर रामू द्विवेदी ने बाद में पैसा देने की बात कही, तो दोनों में विवाद हुआ और योगेंद्र रामू के घर की एलईडी उठाने लगा। इस दौरान हाथापाई भी हुई। जिसमें एक महिला घायल भी हुई, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बाद में इन्हीं 3500 रुपयों को लेकर 14 मार्च को योगेंद्र और रामू में सीएचसी के पास फिर विवाद हुआ। इसके बाद योगेंद्र मिश्रा का गांव के बाहर एक पेड़ शव लटकता मिला।
इससे पहले योगेंद्र का बनाया वीडियो भी वायरल हुआ है।
मृतक के परिजानों का आरोप है कि मजदूरी का 35 सौ रूपये मांगने गए युवक को दबंगों ने पहले बेरहमी से पीटा और फिर धमकी देकर छोड़ दिया। इसके बाद फिर युवक का पीछा करते घर पर आकर उसकी लाठी-डंडों से की पिटाई की। युवक की जान बचाने आए उसके पिता की भी दबंगों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद दबंग मृतक को घर से जबरन खींचकर ले गए और अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर की पिटाई की। दबंगो की पिटाई व अपमान से आहत होकर युवक योगेंद्र मिश्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले पीड़ित द्वारा बनाया गया वीडियो व ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है।
युवक की मौत के बाद परिजन ने दबंगो द्वारा पिटाई के दौरान युवक के मुंह पर पेशाब किये जाने का का भी आरोप लगाया है। हालांकि एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया है कि पुलिस को दी तहरीर और एफआई र में इसका कोई जिक्र नहीं है, लेकिन जांच की जाएगी। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का किया मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Barabanki News
Man
human being
Rs 3500
beaten
devil
youth
accused
urinating
face
victim
life

0 टिप्पणियाँ