Barabanki News... स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके बड़ा एलान किया है। सांसद ने आश्वासन दिया है कि वर्षों से लंबित नगर के बंकी रेलवे क्रासिंग पर फ्लाइ ओवर का निर्माण जल्द होगा। उन्होंने इसके लिए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से हुई मुलाकात का हवाला भी दिया है।
सोशल मीडिया पर जारी वीडियों में सांसद तनुज पुनिया ने आश्वासन दिया है कि बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण को मंजूरी मिल गई है और इस पर जल्द कार्य शुरू होगा। आपको बता दें कि इस महत्वपूर्ण विषय को सांसद ने संसद में उठाया था। जिस के बाद रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने स्वयं आश्वासन दिया कि बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। यह कदम जिले के नागरिकों के लिए यातायात सुविधा को सरल और सुरक्षित बनाएगा।
सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि बंकी रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनने से क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को आने जाने में काफी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि वो जन सामान्य के मुद्दों को इसी तरह से संसद में उठाते रहेंगे।
Barabanki News
MP
Tanuj Punia
announcement
social media
over bridge
work
Banki railway crossing

0 टिप्पणियाँ