Barabanki News... स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने मंगलवार को लोकसभा में आयुष्मान कार्ड योजना की खामियों का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार को इन्हें दुरुस्त करने के लिए कई सुझाव दिए।
सांसद तनुज पुनिया ने सबसे पहले सदन में अपना पक्ष रखने के लिए स्पीकर ओम बिरला को धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने आयुष्मान कार्ड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कोई दो-तीन माह पहले 6 यूनिट तक के परिवार वालों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे थे, लेकिन इस समय आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कम युनिट वाले परिवारों के लिए भी आयुष्मान कार्ड बनवाएं जाएं। इसके अलावा उन्होंने आयुषमान कार्ड धारकों की केवाईसी की वजह से योजना का लाभ मिलने में दिक्कतों से सरकार को अवगगत कराया। उन्होंने कहा कि केवाइसी नहीं होने की वजह से जब कार्ड धारक इलाज कराने जाता है, तो उसे अस्पताल में योजना का लाभ उठाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि आयुष्मान कार्रड की केवाईसी के लिए कार्ड धारक के नंबर पर इसका मैसेज पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
सांसद ने इस वार्ता का वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स एकाउंट पर जारी करते हुए लिखा है कि लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र के लिए आवाज़ उठाने का मौक़ा मिला। इस महत्वपूर्ण मौक़े पर मैंने जन-जन से जुड़ी आयुष्मान कार्ड की समस्याओं को सदन में सरकार के समक्ष रखा। जिनके पास राशनकार्ड है अगर वह छः यूनिट का है तो उनका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा अगर उनका राशनकार्ड चार ही यूनिट का है तो उनका आयुष्मान कार्ड नही बनेगा और जिनके पास कार्ड है तो उन्हें kyc के नाम पर दर दर भटकना पड़ता है । इस स्थिति मे लोग बहुत परेशान है इसके लिए कोई और मानक तय किया जाए। मेरे क्षेत्र की जनता को राहत देने के लिए मंत्री का ध्यान आकर्षण कराया। इसी तरह लगातार मै अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सदन में उठाता रहूंगा।
Barabanki News
MP
Tanuj Punia
raised
issue
Ayushman card
Lok Sabha
demand
government

0 टिप्पणियाँ