ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिले को खेलों का हब बनाएंगे LPS संस्थापक एसपी सिंह, बॉस्केट बॉल कोर्ट का किया उद्घाटन, शैक्षिक स्तर में गिरावट की भी बताई वजह

 

Barabanki News... लखनऊ पब्लिक स्कूल के संस्थापक और प्रतापगढ़ से सपा सांसद एसपी सिंह ने शिक्षा के गिरते स्तर के लिए शिक्षकों की कमी और शिक्षकों से दूसरे कार्य कराने के जिम्देरा बताया है। एसपी सिंह बुधवार को जिले कुरौली स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में बास्केट बॉल कोर्ट के उद्घाटन से पूर्व पत्रकारों से मुखातिब थे।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बाराबंकी मिरर के ये पूछ जाने पर वर्तमान शैक्षिक स्तर में एक शिक्षाविद के तौर पर आप क्या कमी देखते हैं, एसपी ने सिंह कहा कि चाहे बेसिक शिक्षा हो या माध्यमिक शिक्षा, दोनों ही जगह शिक्षकों की भारी कमी है। इसके अलावा शिक्षकों से दूसरे कार्य भी कार्य जाते हैं। इसकी वजह से वर्तमान शैक्षिक व्यवस्था काफी बदतर होती जा रही है। इसे सुधारने की जरूरत है।
लखनऊ पब्लिक स्कूल में खेल गतिविधियों के महत्व पर सांसद एसपीसिंह ने कहा कि हमारे स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी उतना ही महत्व दिया जाता है, जिससे छात्रओं के व्यक्तित्व का समत विकास हो सके। इसी कड़ी में बाराचंकी की ब्रांच में बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया गया है। स्स्थान का यह प्रयास खेलों को बढ़ावा देकर छात्रों को स्वस्थ रखने की प्राथमिकता दी जाती है। बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण का उद्देश्य भी यही है कि जिले के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की वे तनी सुविधाएं मिले। ये लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज की अन्य शाखाओं में पहले से उपलब्ध है। उऩहोंने कहा कि बाराबंकी को खेलों का हब बनाना भी हमारा मकसद है। इसलिए हम जिले में एक स्टेडियम बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। जहां पर अंतर्राष्ट्रीय मानक के हिसाब से 400 मीटर का रनिंग ट्रैक होगा।

   

एसपी सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, शारीरिक श्रम अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मष्तिष्क रहता है। जिससे पढ़ाई के लिए भी बच्चे मानसिक रूप से तैयार होते हैं और हम छात्रों को समस्त प्रकार के खेल जैसे एथेलेटिक्स, स्वीमिंग, हॉकी, क्रिकेट, बालीबॉल, कबड्‌डी, हैण्डबॉल, बैडमिण्टन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस जैसे सभी खेलों की हमारे विद्यालयों में सुविधाएँ देते हैं और हमारे विद्यालय के बच्चे नेश्नल एवं इण्टरनेषनल लेवल तक खेलने जाते हैं। 

 प्रेसवार्ता में महाप्रबंधक शिखर सिंह ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त साधन भी है। खेलों के माध्यम से छात्रों में अनुशासन, टीम वर्क, आत्मनिर्भरता, समस्या का त्वरित समाधान, सहनशीलता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। इसीलिए इमारे विद्यालयों के विभिन्न कैम्पसों में आधुनिक खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए हम प्रतिबद्ध है। 

प्रेस कांफ्रेंस के बाद एसपी सिंह और उनकी पत्नी पूर्व एमलसी कांति सिंह और शिखर सिंह बास्केट बॉल का विधिवत उद्घाटन किया। और उसके बाद बास्केट बॉल का मैच भी खेला गया।

Barabanki News
LPS founder
SP Singh 
district 
hub 
sports

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ