Barabanki News... बीते शनिवार को सीतापुर में दिन दहाड़े पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को शहर स्थित गांधी भवन में जिले के विभिन्न पत्रकार संगठनों ने श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की और विरोध जताया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने सरकार से दिवंगत पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई के परिजनों को एक करोड रुपए आर्थिक सहायता और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग की मांग सरकार से की है।
हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद ने उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सीतापुर के पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई ने राजस्व और अन्य विभागों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों को प्रमुखता से उठाया था। उनकी भ्रष्टाचार करने वालों ने हत्या कर दी। सरकार स्व. राघवेन्द्र वाजपेई को पत्रकारिता का शहीद घोषित करे। साथ ही उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट बनाए जाने की मांग केन्द्र सरकार और राज्य सरकार से की है। ऐपजा संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक तिवारी ने दिवंगत पत्रकार को न्याय न मिलने की दशा में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वरिष्ठ पत्रकार आमिर अली ने कहा कि सरकार दिवंगत पत्रकार की हत्याउ में शामिल सभी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करे और हत्यारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद उमैर, मनीष सिंह, अजीज अहमद अज्जू, शोभित शुक्ला, अंकित मिश्रा, शिवम सिंह, अरशद, रामसरन मौर्य, मुकेश मिश्रा, परवेज रजा, अब्दुल मुईद, रंजीत गुुप्ता, मोहम्मद वसीक, अली चांद, उमेश श्रीवास्तव, तौफीक अहमद आदि पत्रकारों के अलावा भाकियू नेता मेराज़ जै़दी, सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा, ज्ञान सिंह यादव, सादिक हुसैन, नीरज दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
Barabanki News
Journalist
outrage
murder
journalist
Raghavendra Vajpayee

0 टिप्पणियाँ