ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिंदा वृद्धावस्था की पेंशनर को मृत दर्शाने वाला सत्यापनकर्ता कार्रवाई के निर्देश, पीड़ित को मिलेगी पेंशन

 

Barabanki News... एक दैनिक समाचार पत्र में 17 फरवरी को " मै जिंदा हूँ जिम्मेदार ने पोर्टल पर बना दिया मृत" शीर्षक से प्रकाशित खबर का जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी संज्ञान लेकर खण्ड विकास अधिकारी सूरतगंज को जांच करने हेतु निर्देशित किया था। उक्त प्रकरण की जाँच स०वि०आ० (स०क०) व स०वि०अ० (पं०) की दो सदस्यीय टीम से करायी गयी।

 जांच अधिकारियों द्वारा दी गयी आख्या के अनुसार यह तथ्य प्रकाश में आया है कि वर्ष 2023 में वृद्धावस्था पेंशन पा रहे लाभार्थियों का सत्यापन तत्समय कार्यरत ग्राम पंचायत सचिव अमित कुमार वर्मा से कराया गया था। उक्त के सम्बन्ध में जांच होने पर प्रकरण संज्ञान में आया कि रामेश्वर नाम के ग्राम पंचायत पिपरी महार में दो व्यक्ति थे, जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी, सत्यापन के समय भ्रमवश रामेश्वर पुत्र हीरालाल के आगे मृतक अंकित हो गया। साथ ही प्रकरण की जानकारी होने पर तत्काल खण्ड विकास अधिकारी सूरतगंज द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए रामेश्वर पुत्र हीरालाल का डाटा पोर्टल पर निदेशालय समाज कल्याण के स्तर वापस करा दिया गया है। 

 अगामी वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान पीएफएमएस प्रणाली द्वारा होने पर श्री रामेश्वर पुत्र हीरालाल को वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि उनके खाते में अन्तरित हो जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी सूरतगंज को उक्त ग्राम पंचायत अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके कम में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा जिला पंचायतराज अधिकारी बाराबंकी को कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया।

Barabanki News
Instructions 
action 
reflecting 
old age pensioner 
dead
victim 
pension

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ