Barabanki News...जिले की मसौली पुलिसि और स्वाट/सर्विलांस की संयुक टीम ने मोबाइल टावरों की बैटरी चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है और उनके पास चोरी की 28 अदद बैटरी व 01 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
आपको बता दें कि जनपद में चोरी की घटनाओं पर रोकथाम लगाने व चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना मसौली की संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेना, डिजिटल डेटा के आधार पर शनिवार को 07 अभियुक्तों सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव के पवन उर्फ सूरज पुत्र स्व० रामू, राहुल कुमार उर्फ अनूप पुत्र स्व० लल्लन, सुनील कनौजिया पुत्र स्व० घसीटे कनौजिया, आमिर खान उर्फ शेरु पुत्र सिराज, शपदरगंज थाना क्षेत्र के फगवारा गांव के अबू सामा उर्फ ओसामा पुत्र ताजुद्दीन, मसौली थाना क्षेत्र के सुरसंडा, इमामबाड़े के पास के मो० इरफान पुत्र मो० इदरीश और नगर कोतवाली क्षेत्र के पीरबटावन बालदा मोहल्ले के मो० दिलशाद पुत्र मो० रशीद को ग्रीन गार्डेन सिटी के पास स्थित नहर के निकट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशविही से मोबाइल टावरों से चोरी की गयी 28 अदद बैटरी व चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित एक लाख रुपये नकद बरामद किया।
पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य फरार साथी मो० अफजल पुत्र नियामतउल्ला निवासी पल्हरी थाना सफदरगंज, जो पल्हरी मोबाइल टावर पर गार्ड है व नीरज पुत्र सालिक राम निवासी पल्हरी थाना सफदरगंज तथा राजेश कुमार पुत्र रामतीरथ निवासी ग्राम अजपुरा थाना जैदपुर के साथ गांव कस्बों के बाहर स्थित मोबाइल टावरों की रेकी करने के पश्चात मोबाइल टावरों से बैट्रियों को चोरी करके कबाड़ी का काम करने वाले मो० दिलशाद, मो० इरफान, अबूसामा उर्फ ओसामा को बेंच देते हैं। अभियुक्तगण द्वारा 10/11 मार्च की रात में मसौली थाना क्षेत्र के सआदतगंज स्थित मोबाइल टावर से बैट्रियां चोरी की गयी थीं। इसके अतिरिक्त थाना रामसनेहीघाट, थाना सफदरगंज, थाना टिकैतनगर, जनपद अयोध्या के थाना रुदौली क्षेत्र से विभिन्न मोबाइल टावरों से बैट्रियों को चोरी करके बेच चुके हैं। फरार अभियुक्तगण मो० अफजल पुत्र नियामतउल्ला, नीरज पुत्र सालिक राम निवासीगण पल्हरी थाना सफदरगंज, राजेश कुमार पुत्र रामतीरथ निवासी ग्राम अजपुरा थाना जैदपुर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।
Barabanki News
Gang
revealing
battery
mobile towers
arrested
3 junk
guard
mastermind

0 टिप्पणियाँ