ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: दोस्त की चचेरी बहन से नजदीकियों पर था एतराज, बहन से फोन करवाकर बुलवाया और कर दी हत्या

 

Barabanki News... जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस टीम ने 16 मार्च को हुए जुगराज सिंह उर्फ जोगा हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया है। जोगराज की हत्या उसके दोस्त ने की थी क्यूंकि जोगराज की नजदीकियां उसकी चचेरी बहन के साथ बढ़ गई थीं। मामले में पुलिस ने 05 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और आलाकत्ल व मृतक की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। 

 आपको बता दें कि 18 मार्च को वादी मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के खण्डेहरी गांव के हरिजेन्द्र सिंह पुत्र लखा सिंह 16 मार्च को से अपने पुत्र जुगराज सिंह उर्फ जोगा के गुमशुदा होने के सम्बन्ध में सूचना दी थी। पुलिस टीम द्वारा की गई जांच एवं संदिग्धों से पूछताछ के क्रम में जुगराज सिह उर्फ जोगा का शव लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के गोमती नदी से बरामद किया कर अर्पित यादव समेत 07 नफर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। 


 

 पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा साक्ष्य संकलन कर घटना के अतिशीघ्र अनावरण किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में शुक्रवार को मोहम्मदपुर खाल पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त लखनऊ जिले के माल थाना क्षेत्र के राशिद खेड़ा के मजरे मंझी के अर्पित यादव पुत्र राजेश यादव, लखनऊ के ही इटौंजा थाना क्षेत् के चक पृथ्वीपुर मजरे अर्जुनपुर के आयुष रावत उर्फ मास पुत्र राजेश रावत, और शोभित कुमार रावत पुत्र लवकुश, लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के देवटी रुखारा के रोहन यादव पुत्र विनोद यादव और लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के अकरिया गांव के अमित यादव पुत्र भानू यादव को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के निशांदेही/कब्जे से आलाकत्ल व मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई। 

 पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अर्पित यादव की लगभग दो वर्ष पूर्व मृतक जुगराज उर्फ जोगा से जान पहचान हुई तथा घनिष्ठता हो गई थी, जिससे दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना व रुकना होता था। इसी दौरान अभियुक्त अर्पित यादव की चचेरी बहन से मृतक जुगराज सिंह उर्फ जोगा की नजदीकियां हो गई थीं, जिसका अभियुक्त अर्पित यादव द्वारा विरोध किया जाता था। इसी बात को लेकर अभियुक्त आर्पित यादव ने जुगराज सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजानुसार 16 मार्च को अभियुक्त अर्पित यादव ने अपनी चचेरी बहन से जुगराज सिंह उर्फ जोगा को फोन कराकर शाम को गांव (राशिद खेड़ा मजरे मंझी) के बाहर मिलने के लिए बुलवाया तथा पूर्व से मौजूद अर्पित यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डण्डों से पीटकर जुगराज उर्फ जोगा की हत्या कर दिया तथा शव को छिपाने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल से ले जाकर उसके गले में गमछे से ईंट बांध कर गोमती नदी में फेंक दिया।

Barabanki News
Friend
cousin 
objected 
close
sister
call 
murdered

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ