ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 2 घंटे तक सिंग्नल ना मिलने पर फूटा 2 दिन से भूखे यात्रियों का गुस्सा, जमकर किया हंगामा, रेलवे प्रशासन के हाथ-पैर फूले

 

Barabanki News... बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोकमान्य तिलक टर्मिनल रांची एक्सप्रेस 18610 को आगे का सिग्नल नहीं मिला और ट्रेन घंटों खड़ी रह गई। दो दिन से भूखे प्यासे यात्री परेशान थे, ऐसे में जब ट्रेन बिना किसी सूचना रोक दी गई, तो गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर जमकर हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन किया। 

मुंबई से रांची जाने वाली ये ट्रेन आमतौर पर इटारसी से बनारस होकर रांची जाती है, लेकिन रविवार को रेलवे ने इसे अचानक लखनऊ और बाराबंकी रूट पर डायवर्ट कर दिया। लखनऊ से यह ट्रेन बाराबंकी पहुंची, लेकिन उत्तर पूर्व रेलवे ने इसे आगे सिग्नल ही नहीं दिया। इससे ट्रेन स्टेशन पर फंसी रह गई और यात्री बेहाल हो गए। ट्रेन में न तो खाने-पीने की सुविधा थी, न ही कोई अन्य इंतजाम। छोटे बच्चे भूख से बिलखने लगे, महिलाएं परेशान रहीं, आखिरकार यात्री गाड़ी से नीचे उतर आए और रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों ने बताया कि दो दिन से ट्रेन में सफर कर रहे हैं, लेकिन रेलवे ने कोई इंतजाम नहीं किया। बाराबंकी में घंटों रोक दिया गया, बच्चे भूख से तड़प रहे थे। रेलवे को यात्रियों की कोई परवाह नहीं है। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर बढ़ते हंगामे को देखकर रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बलों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और यात्रियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन नाराज यात्रियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। काफी मशक्कत के बाद ट्रेन रवाना हुई। आरपीएफ के इंस्पेक्टर संतोष सिंह के मुताबिक यात्री भोजन पानी न होने के चलते हंगामा कर रहे थे।


Barabanki News
singal
anger 
hungry 
passengers 
uproar
hands 
feet 
railway 
administration
burst

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ