Barabanki News...जिले में “Operation Conviction” के तहत पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने में प्रदेश में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। फरवरी माह में पुलिस 150 मामलों में 251 दोषियों को सजा दिलाने में कामयाब रही है।
पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे अभियान “Operation Conviction” के तहत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल, कोर्ट मोहर्रिर, पैरोकार, समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य अभियोजन कर्मियों के द्वारा शासकीय अधिवक्ताओं/अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर लगातार न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों में समुचित व प्रभावी पैरवी की गई। जनपद स्तर पर अपराधों में कुल 150 प्रकरणों में 251 व्यक्तियों को सजा कराई गई। जिसके परिणाम स्वरूप जनपद बाराबंकी को अपराधियों को सजा दिलाने में माह फरवरी में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
आपको बता दें कि पुलिस महानिदेशक द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संकलन एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए “Operation Conviction” के तहत मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी और पौरोकार द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी व साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को प्रस्तुत कराकर न्यूनतम समय में अधिकतम सजा दिलाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। ऐसी कार्यवाहियों से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढ़ा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।
Barabanki News
District
police
third place
state
punishing
criminals

0 टिप्पणियाँ