Barabanki News... डायल-112 आपात सेवाओं की रैंकिंग में जिले प्रदेश में पांचवा व जोन एवं रेन्ज में द्वितीय स्थान मिला है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी- डायल-112 डॉ अखिलेश नारायण सिंह के पर्यवेक्षण में डायल-112 प्रभारी निरीक्षक अरूण प्रताप सिंह और उनकी टीम के अथक परिश्रम से जनपद की डॉयल-112 टीम ने प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है।
प्रदेश के समस्त जिलों की डायल-112 आपात सेवाओं के कार्यों की गुणवत्ता की डायल-112 मुख्यालय ने इंवेंट एक्नालेज, एनरूट, आरओआईपी एक्टिविटी, रेस्पांस टाइम, संतुष्टि फीडबैक, इंवेंट क्लोजर, PREMPT EVENT मानक आदि की समीक्षा की। समीक्षा में जनपद की डायल-112 आपात सेवा टीम ने कुल 100 अंकों में से 93.86 अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि यूपी-112 मुख्यालय द्वारा निर्धारित स्टैण्डर्ड रिस्पांस टाइम 15 मिनट का है, जबकि बाराबंकी की डायल 112 की टीम ने इसे 5.19 मिनट में ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया है।
इस प्रकार बाराबंकी की डॉयल 112 टीम ने पीड़ित/शिकायतकर्ता को निर्धारित समय सीमा से 40% पहले ही त्वरित सहायता प्राप्त कराने का लक्ष्य अहर्निश ड्यूटी कर प्राप्त किया। इसी के साथ-साथ जनपद का निगेटिव फीड बैक प्रतिशत भी प्रदेश में कम है। जनपद बाराबंकी के रेडियो ओवर इण्टरनेट प्रोटोकॉल (आरओआईपी) का क्लोज मॉनीटरिंग रात-दिन किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप कौन सी पीआरवी मौके पर सबसे कम समय में पहुंचकर पीड़ित को सहायता पहुंचा सकती है, को सुनिश्चित किया गया, जिसके फलस्वरूप PREMPT EVENT शीर्षक में भी जनपद को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। PREMPT EVENT का तात्पर्य यह है कि यदि मुख्यालय स्तर से कोई इवेंट किसी पीआरवी को आवंटित हुआ है और वह किसी कारण से उक्त इवेंट के मौके से दूर है तो उसे स्थानीय स्तर पर तुरन्त दूसरी सबसे नजदीक की पीआरवी को स्थानान्तरित करना, यह मॉनीटरिंग आरओआईपी पर मिनट टू मिनट की जाती है।
Barabanki News
Dial-112
second place
District
Range
Zone
ranking
emergency services

0 टिप्पणियाँ