Barabanki News... कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रवर्तन कार्य की समीक्षा की। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से विभागवार सभी बिंदुओं पर फीडबैक लिया और सम्बंधित को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट ही मरीजों को दवाएं दे। यदि कोई अन्य दवाएं देता मिले तो उस पर कार्यवाही की जाए। मेडिकल स्टोरों पर दवाओं पर लेबल लगा हुआ रहे।
किसी भी मेडिकल स्टोर पर एस्पायर दवाएं मिलने पर सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। अधिकारी इस बात का ध्यान रखे कि बिना लाइसेंस के यदि कोई औषधि की दुकान चला रहा है तो उसपर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि राशनकार्ड धारकों की अक्सर यह शिकायत रहती है कि कोटेदार राशन वितरण में घटतौली करके कम राशन देते है, इसलिये मॉनिटरिंग करके घटतौली करने वाले कोटेदारों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
खाद्य पदार्थों की हो नियमित जांच
जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य पदार्थो का लगातार निरीक्षण करते हुए कार्यवाही जारी रखी जाए। जिलाधिकारी ने कहा की होली का त्योहार आने वाला है खोया आदि में मिलावट की बड़ी शिकायतें मिलती रहती है इसलिये खोया की जांच की जाए। साथ ही ब्रांड उत्पादों की जांच भी की जाए।
111
खनन माफिया पर कार्यवाही के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि खनन के मामलों में अवैध कार्य करने वालों पर कार्यवाही की जाए। उनके वाहनों को सीज किया जाये।
अवैध प्लाटिंग वालों पर हो कार्यवाही
जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील नवाबगंज सहित जिले भर में बड़ी संख्या में अवैध प्लाटिंग की शिकायतें मिल रही है जिस पर अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कार्यवाही की जाए। इसके अलावा परिवहन विभाग, पूर्ति विभाग, व्यापार कर आदि के मामलों में नियमित जांच और कार्यवाहियां की जाए। नमूने संग्रहित करने वाले अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहे। सभी संग्रहित नमूनों को समय से लैब में टेस्टिंग के लिये निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए भेजे, और जांच के उपरांत आवश्यक कार्यवाही भी करें।
Barabanki News
DM
reviews
enforcement
work
see
instructions
check
medical stores-
mining mafia
land mafia
foods

0 टिप्पणियाँ