Barabanki News... मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने दारापुर गाँव में बन रहे नवीन उपनिबंधक कार्यालय के निर्माण सम्बन्धी कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर लगी ईंटों की गुणवत्ता खराब नजर आने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और खराब ईंटों को तुरंत वापस कराकर गुणवत्ता युक्त ईंट लगवाने के निर्देश कार्यदायी संस्था आवास विकास को दिए।
जिलाधिकारी ने उपनिबंधक कार्यालय में कमरों सहित पूरे भवन व परिसर का निरीक्षण किया और सम्बंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता युक्त व समय पर पूरा कराया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही पर सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीएम की अध्यक्षता में भू-गर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट के लोक सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में वेब पोर्टल upgwdonline.in पर प्राप्त कूप के पंजीकरण हेतु 10 लम्बित आवेदन (07 कृषि आवेदन एवं 03 औद्योगिक आवेदन), कूप के अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु कुल 02 लम्बित आवेदन एवं वेधन अभिकरण के पंजीकरण हेतु कुल 08 लम्बित आवेदनों पर समिति द्वारा चर्चा की गई। कूप के पंजीकरण हेतु 07 कृषि आवेदन, कूप के अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु 02 आवेदन एवं वेधन अभिकरण के पंजीकरण के 08 आवेदन को स्वीकृत किया गया एवं कूप के पंजीकरण के 03 औद्योगिक आवेदन को निरस्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जॉइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राजस्व वसूली में तेजी लाने के डीएम ने दिये निर्देश
कर-करेत्तर सम्बन्धी मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया और विभिन्न विभागों खनिज विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, तहसीलों में बकायेदारों, बैंक आदि सहित समस्त विभागों से कर वसूली के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बंधित अधिकारी व्यापार-कर सम्बन्धी मामलों की वसूली में विशेष ध्यान दे। नगर पालिका सहित अन्य देयकों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग-कर देयक की वसूली प्राथमिकता के साथ की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बंधित सभी बड़े बकायेदारों से राजस्व देयकों की वसूली कार्य को प्राथमिकता से संपादित करें। आबकारी, परिवहन, विधुत, खनन विभाग के अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष कर की प्राप्ति पर विशेष ध्यान दें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी इंद्रसेन, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी, समस्त उपजिलाधिकारी व तहसीलदार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
Barabanki News
DM
rages
use of bad
bricks
new registry
office

0 टिप्पणियाँ