ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: IGRS मामलों की रैकिंग में गिरावट पर DM नाराज, दिए ये सख्त निर्देश

 

Barabanki News... जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस सम्बन्धी मामलों के निस्तारण की अद्यतन स्थित की अधिकारियों से फीडबैक लिया। आईजीआरएस प्रकरणों की रैंकिंग में गिरावट पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सम्बंधित अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बंधित आईजीआरएस के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। 

 जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से ले और यथा संभव उनके निस्तारण का प्रयास करें। अधिकारी सभी शिकायतकर्ताओं से संपर्क स्थापित करते हुए उनसे फोन पर बातचीत करें। जहां पर मौके पर जाना जरूरी है वहाँ पर मौके पर जाकर शिकायत का समाधान कराए। जब अधिकारी स्थल पर जाए तो शिकायतकर्ता को अवश्य सूचित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि सभी जन-शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व ससमय किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से रैंकिंग मॉड्यूल में हुए बदलाव को भलीभांति समझने और शिकायत निस्तारण की कार्यवाही को त्वरित गति से करने के निर्देश प्रदान किये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में कोई प्रकरण डिफॉल्टर की श्रेणी में नहीं आना चाहिए अन्यथा सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा सभी अधिकारी सीएम डैश-बोर्ड की रैंकिंग में भी सुधार लाने का प्रयास करें। सभी विभाग ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य प्रारंभ करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, प्रशिक्षु आईएएस काव्या सी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मधुमिता सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एआरटीओ, सभी ब्लॉकों के बीडीओ सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Barabanki News
DM 
angry 
decline 
ranking 
IGRS
cases
strict
instructions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ