रिपोर्ट-अमित गुप्ता
Barabanki News... जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी के ट्रक ने एक साइकिल सवार वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध की दर्दनाक मौत के बाद वहां मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई। भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और घटनास्थल पर लाकर आई। इस दौरान भीड़ ने उसे मारने और पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की और ड्राइवर के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिय् है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुर्सी थाना क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज चौराहा पर अशोक विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के पड़ोस में ट्रांसपोर्ट कार्य करने वाले मुराद अली पुत्र हाजी इस्मईल (65) शनिवार को सुबह करीब 11:30 मिनट पर दुकान से साइकिल लेकर जैसे ही सड़क पर चढ़कर चंद मीटर आगे बढ़े, पीछे से निंदूरा के गोदाम से आ रही कोका कोला की ट्रक, ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे मुराद अली गिर गए और उनका सिर पहिए के नीचे आ गया।
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हौ गई।
उधर घटना के बाद ट्रक लेकर लखनऊ की ओर भाग रहे ड्राइवर को कुछ लोगों ने पिछाकर पकड़ लिया और पुनः घटना स्थल पर ले आए। लोगो का आक्रोश देखते हुए कुछ लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ड्राइवर गौरव पाल निवासी भिठूर कानपुर को एक दुकान में बैठाकर पुलिस के आने तक बंद रखा। ओदार चौकी इंचार्ज श्रीकांत मिश्रा के आने पर शटर खोला गया। उसके बाद दो कांस्टेबल के साथ एक बाइक पर बैठाकर ड्राइवर को पुलिस थाना भेजने के लिए जैसे ही रवाना किया। उसी दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ड्राइवर पर हमला बोल दिया। जिससे पुलिस बाइक सहित सब गिर गए। उसके बाद लोगों ने ड्राइवर को दौड़ाकर पीटने की कोशिश की। जिससे उसके कपड़े भी फट गए। पुलिस काफी मशक्कत के बाद उसे वहां से बचाकर निकालने में कामयाब हुई। कुर्सी और घुंघटेर थाना पुलिस फोर्स और नायब तहसीलदार फतेहपुर, क्षेत्रीय लेखपाल प्रिंस शर्मा की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Crowd
death
old man
crushed
truck
attacked
driver
clothes


0 टिप्पणियाँ