Barabanki News... आजाद सामज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने प्रदेश की योगी सरकार पर पार्टी के सोमवार 10 मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन को दबाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दबाने का आरोप लगाया है। चंद्रेशखर रावण ने सोशल मीडिया पर अपने नजरबंद कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया #10_मार्च_चलो_लखनऊ हैशटैग के साथ अपनी पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की है।
एक्स पर एक बैनर जारी करते हुए चंद्रशेखर रावण ने कहा है कि अब लखनऊ में 10 मार्च को होने वाले हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के लिए मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी की सरकार हमारे साथियों को नज़रबंद (हाउस अरेस्ट) कर रही है। जिन साथियों को नज़रबंद किया गया है, वे #10_मार्च_चलो_लखनऊ हैशटैग के साथ अपनी पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करें।
आपको बता दें कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण ने 10 मार्च को देश भर में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ती अत्याचार की घटनाओं के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन देने का कार्यक्रम है।
आजाद सामाज पार्टी के ऑफिशियल एकाउंट पर ये भी कहा गयी है कि देशभर में दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज पर अत्याचार की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। बहुजन समाज के खिलाफ हमले, हत्याएँ, बलात्कार और जातिगत भेदभाव के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ते जा रहे हैं। इन्हीं मुद्दों के विरोध में 10 मार्च को संबंधित राज्यों की राजधानियों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। अब लखनऊ में 10 मार्च को होने वाले हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष
@BhimArmyChief , नगीना से लोकप्रिय सांसद एड. भाई चंद्रशेखर आजाद जी को चंदौली जिले के नौबतपुर बॉर्डर पर रोक लिया गया है।
Barabanki News
Chandreshekhar Ravana's
charge
ASP workers
house arrest
suppress
protes


0 टिप्पणियाँ