ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: विविध कार्यक्रमों के जरिए मनाया जाएगा योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने का जश्न, DM व नोडल अधिकारी ने की समीक्षा

 

Barabanki News... प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास तथा आबकारी विभाग/ नोडल अधिकारी वीना कुमारी व जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के द्वारा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट लोकसभागार में किया गया।

बैठक के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा विभागवार कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 25, 26 और 27 मार्च आयोजित किये जायेंगे, जिसके अन्तर्गत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्टॉल, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम अन्तर्गत सरकार द्वारा किये गये कार्यो व चलायीं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। नोडल अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी में जनपद की विगत 8 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याण की योजनाओं, स्थापित व निर्माणाधीन परियोजनाओं, नई औद्योगिक इकाईयों आदि के अच्छे फोटोग्राफ्स, मॉडल आदि को प्रदर्शित किया जाये। उन्होंने कहा कि स्टाल पर सम्बन्धित विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी की पुस्तिका, पम्पलेट आदि रखा जाये, जिन योजनाओं के आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही गतिमान हैं, उनके बारे में लोगों को जानकारी दी जाये और पात्र लाभार्थियों के वहीं पर फार्म भराने की व्यवस्था भी करायी जाये। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम को अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वोदय आदि थीम पर आयोजित किया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अन्तर्गत लाभार्थियों को टूल किट, ऋण वितरण, चेक आदि का वितरण भी जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया जाये। 

समीक्षा बैठक उपरान्त नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल जीआइसी आडिटोरियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर होने वाले आयोजनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नोडल अधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप कार्यक्रम का आयोजन किया जाये, सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूरी कर ली जाये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर शुद्ध पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था आदि के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किये जाये। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग आवश्यक तैयारी शीघ्र पूरी कर ले और शासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न करायें। 

 इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, परियोजना निदेशक मनीष कुमार, डीडीओ भूषण सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Barabanki News
Celebration
completion 
Yogi government 
celebrated 
various 
programs
reviewed 
 DM 
Nodal Officer



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ