ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP: वन ट्रिलियन डॉलर पहल के तहत बड़ा कदम, बैंकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

 

Lucknow News...प्रदेश के पशुधन,दुग्ध विकास विभाग कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में कल बुधवार को यहां विधान भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता ज्ञापन उत्तर प्रदेश में वन ट्रिलियन डॉलर पहल का हिस्सा है। जिसे डेलॉइट कंसल्टिंग के द्वारा संचालित किया गया। यह साझेदारी उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने और टिकाऊ कृषि प्रथाओं और ग्रामीण सशक्तिकरण पर केंद्रित है। इसकी गतिविधियों को कारगिल (ब्ंतहपसस ब्वउचंदल) की वैश्विक पहल, हैचिंग होप के तहत हार्वेस्टप्लस सॉल्यूशंस द्वारा लागू किया जाएगा।यह एमओयू पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश, बादशाहबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश (प्रथम पक्ष) और हार्वेस्टप्लस सॉल्यूशंस इंडिया, पंजीकृत कार्यालयः सी/ओ आईसीआरआईएसएटी, पटानचेरू, तेलंगाना (द्वितीय पक्ष) के बीच निष्पादित हुआ। 

एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह में पशुधन एवं दुग्ध विभाग के प्रमुख सचिव के0रविन्द्र नायक, देवेंद्र पांडे, विशेष सचिव, पशुधन, डॉ. जयकेश पांडे (निदेशक, पशुपालन),  इंदुजा (लीड एशिया -रणनीतिक साझेदारी, हार्वेस्टप्लस सॉल्यूशंस), सुश्री ज्योति झा (सलाहकार प्रमुख, हार्वेस्टप्लस सॉल्यूशंस), विकास गुलिया (सहायक निदेशक, डेलॉइट), देशक, डेलॉइट) और गोकुल एस (सीनियर कंसल्टेंट, डेलॉइट) सहित कई विशिष्ट अधिकारी उपस्थित थे। 

 इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पशुधन मंत्री ने बताया कि यह साझेदारी बुंदेलखंड क्षेत्र के सात जिलों में 40,000 से अधिक किसानों को बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग प्रथाओं में सुधार के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करके ग्रामीण आजीविका और पोषण सुरक्षा को मजबूत बनाने का लक्ष्य रखती है। यह हस्तक्षेप 1,50,000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करेगा। एमओयू का मुख्य उद्देश्य टिकाऊ बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देना है, जिसमें महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जैसे सर्वश्रेष्ठ पालन प्रथाएँ, रोगों की रोकथाम और प्रबंधन, कुशल शेड निर्माण, फीड प्रबंधन, और पोल्ट्री फार्मिंग के माध्यम से आय सृजन रणनीतियाँ सम्मिलित हैं। 

 सिंह ने बताया कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, साझेदार एक संगठित प्रशिक्षण ढाँचा तैयार करेंगे, जिसमें प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यक्रम, सामुदायिक स्तर पर क्षमता निर्माण सत्र, और किसानों को निरंतर सलाहकार सहायता शामिल है। यह पहल विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों, विशेष रूप से महिलाओं और छोटे किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और संसाधनों तक पहुँच प्रदान करके सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी, ताकि उनकी पोषण आवश्यकताएँ और आर्थिक कल्याण दोनों को बेहतर बनाया जा सके। यह पहल मौजूदा सरकारी योजनाओं के साथ गठजोड़ में होगी, जिसमें तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और संसाधन तक पहुँच शामिल है। 

 पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश, राज्य भर में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विभाग सरकारी योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन और बुनियादी ढांचे के विकास की पेशकश करके ग्रामीण समुदायों को सक्रिय रूप से समर्थन प्रदान करता है।हार्वेस्टप्लस सॉल्यूशंस, एक गैर-लाभकारी संगठन, सभी के लिए सस्ती पोषण सुनिश्चित करने के लिए अभिनव कृषि और खाद्य समाधानों के लिए वैश्विक बाजार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हैचिंग होप, एक ऐसी ही पहल है, जो पोषण सुरक्षा और बेहतर आजीविका के लिए बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देती है।

पशुधन मंत्री ने कहा कि यह एमओयू, उत्तर प्रदेश में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है, जो सरकारी प्रयासों और नवीन समाधानों का समन्वय करके किसानों को सशक्त बनाता है, पोषण को बेहतर बनाता है, और राज्य भर में टिकाऊ विकास को बढ़ावा देता है।

Lucknow News
Big step 
One Trillion Dollar Initiative
Signs 
Understanding
promote 
bankyard poultry farming

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ