Barabanki News... आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण के दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ती अत्याचार की घटनाओं के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन देने का कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। एएसी के ज्यादातर कार्यकर्ताओं के घरों और दफ्तर पर पुलिस की तैनाती है और उन्हें कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है।
पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी नजरबंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। भीम आर्मी के नेता शिवबर सिंह ने हाउस अरेस्ट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "हमारे बाराबंकी के इन सभी पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है, लेकिन प्रशासन को ये नहीं पता कि इन सभी पदाधिकारियों ने अपने जैसे पांच-पांच सौ पदाधिकारी तैयार कर लिए हैं। उन्हें लखनऊ पहुंचने से कोई नही रोक सकता।
आपको बता दें कि आजाद सामज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने प्रदेश की योगी सरकार पर पार्टी के सोमवार 10 मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन को दबाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दबाने का आरोप लगाया था। चंद्रेशखर रावण ने सोशल मीडिया पर अपने नजरबंद कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया #10_मार्च_चलो_लखनऊ हैशटैग के साथ अपनी पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की थी।
एक्स पर एक बैनर जारी करते हुए चंद्रशेखर रावण ने रविवार शाम को कहा था कि अब लखनऊ में 10 मार्च को होने वाले हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के लिए मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी की सरकार हमारे साथियों को नज़रबंद (हाउस अरेस्ट) कर रही है। जिन साथियों को नज़रबंद किया गया है, वे #10_मार्च_चलो_लखनऊ हैशटैग के साथ अपनी पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करें।
111
आपको बता दें कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण ने 10 मार्च को देश भर में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ती अत्याचार की घटनाओं के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन देने का कार्यक्रम है।
Barabanki News
Bhim Army
ASP (K)
workers
house arrest
demonstration
Lucknow


0 टिप्पणियाँ