Lucknow News... राजधानी लखनऊ में मंगलवार की रात की एक युवती की दरिंदगी से हत्या के बाद शव को बाग में फेंकने के आरोपी ऑटो ड्राइवर को लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को देर एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। उसका दूसरा भागने में कामयाब रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। आपको बता दें कि 18/19 मार्च की रात एक युवती वाराणसी से बैंक के प्रशिक्षण से लौटकर लखनऊ आ रही थी। आलमबाग बस स्टेशन से ऑटो पड़कर अपने भाई के चिनहट स्थित घर को जा रही थी, परंतु ऑटो चालक द्वारा उसे उसे गलत रास्ते पर मलिहाबाद क्षेत्र में ले जाया गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई थी।
लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार देर रता मामले का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त थाना दुबग्गा के वसंतकुंज के दिनेश कुमार द्विवेदी पुत्र विजय कुमार द्विवेदी को मलिहाबाद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, तथा उसका भाई अजय द्विवेदी मौके से भागने में सफल हो गया था।
ज्ञात हो कि इस मामले में पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच व थानों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी, शुक्रवार देर शाम पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अजय लखनऊ से हरदोई भागने वाला है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा देवम होटल थाना मलिहाबाद के पास चेकिंग शुरू की गई, तो समय करीब 09:30 बजे के आसपास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। उसे रुकने के इशारे करने पर वह कच्ची पटरी पर भागने लगा और असंतुलित होकर गिर गया तथा भागते हुए पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में उसे गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस द्वारा तत्काल उसे नजदीक के CHC मलिहाबाद ले जाया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, ट्रामा सेन्टर में डॉक्टरों द्वारा अभियुक्त अजय द्विवेदी उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, 01 अदद 9 mm पिस्टल, सिगरेट, लाइटर, 02 अदद मोबाइल (01 अदद मृतका महिला व 01 अदद मृतक अभियुक्त का) तथा 300 रूपये नगद बरामद हुए, अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Lucknow News
Auto driver
murdered
girl
pile
encounter


0 टिप्पणियाँ