Barabanki News...जिला बार एसोसिएशन के सभागार में फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्वर्गीय अहमद नईम खान की 18वीं पुण्यतिथि जिला बार के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित की अध्यक्षता में मनाई गई जिला बार के पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ने कहा की अहमद नईम खान सी.आर.पी.सी. के अच्छे जानकार थे वह कहते थे कि अच्छे वकील बनने के लिए पढ़ना जरूरी है ! जिला बार के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अहमद नईम साहब जूनियर अधिवक्ता का बहुत ध्यान रखते थे और उनकी मदद भी करते थे ! सिविल के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश त्रिवेदी ने कहा कि नईम साहब बड़े वकील के साथ- साथ बड़े इंसान भी थे उनकी कमी हमेशा बार को महसूस होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने कहा कि नईम साहब कहते थे की अच्छी वकालत के लिए वकील को हमेशा कानून की किताबें पढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र हुमायूं नईम खान एडवोकेट ने किया और आए हुए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अधिवक्ता कौशल किशोर त्रिपाठी, ज़िला बार अध्यक्ष हिसाल बारी क़िदवई,ज़िला बार महामंत्री अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह यादव, राजेश प्रकाश सिंह, निशात अहमद, कुन्ज बिहारी गुप्ता, दानिश सिद्दीक़ी, आमिर खान, पवन मिश्रा, शाहीन अख़्तर, मालिक अमीन उद्दीन, ज्ञानेश शुक्ला, मदन लाल यादव, ज़िला बार उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, नवीन रस्तोगी, रमन लाल द्विवेदी, संजय मिश्रा, श्रीमती राना खान, अख़्तर सिद्दीक़ी, सचिन प्रताप सिंह, राजेन्द्र चौहान, मुस्तेहसन जुबेर "जिम्मी", मोनू शुक्ला, प्रमोद यादव, मोहम्मद कफ़ील, मोहित मल्होत्रा, शावेज़ खान, अजय प्रताप सिंह, मोहम्मद एजाज़, अलीम शेख़ आदि लोग मौजूद थे।
Barabanki News
Advocate
Ahmed Naeem Khan
remembered
death anniversary

0 टिप्पणियाँ