Barabanki News... यूपी बीजेपी ने 55 जिलों में जिलाध्यक्ष का एलान कर दिया है। वहीं पार्टी ने 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया होल्ड पर ऱखी है। बीजेपी ने लखनऊ, बहराइच, रायबरेली और बलरामपुर के जहां अध्यक्षों का एलान कर दिया है। वहीं बाराबंकी में अध्यक्ष का एलान नहीं किया गया। बीजेपी की जारी लिस्ट के मुताबिक वाराणसी में प्रदीप अग्रहरि गाजीपुर में ओम प्रकाश राय को जिलाद्यक्ष बनाया है। इसी तरह अमेठी में सुधांशु शुक्ला, मुरादाबाद में आकाश पाल, बुलंदशहर में विकास चौहान, फर्रूखाबाद में फतेहचंद्प वर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मथुरा में निर्भय पांडे और मथुरा महानगर में राजू यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेश पांडे को पुन: बहराइच का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। आगरा में राजकुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष और प्रशांत पौनिया को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। लिस्ट के मुताबिक हरिश्चंद्र रावत को ललितपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्नाव जिले से अनुराग अवस्थी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पार्टी ने हरदोई में दोबारा अजीत सिंह बब्बन को जिला अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी ने 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया अभी रोक रखी है। इनमें बाराबंकी जिला भी शामिल है। इससे यहां जिलाध्यक्ष का इंतजार बढ़ गया है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए 10 जनवरी को नामांकन किया गया था। प्रदेश महामंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक संजय राय एवं जिला चुनाव अधिकारी रमेश सिंह की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी। जिला अध्यक्ष के लिए 27 कार्यकर्ताओं ने जबकि प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए 25 लोगों ने नामांकन किया था। जिला अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वालों में अरविंद कुमार मौर्य, अजीत प्रताप सिंह, संतोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, हरगोविंद सिंह, भुल्लन वर्मा, हर्षित वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, मनोज वर्मा, जंग बहादुर पटेल, रचना श्रीवास्तव, राकेश पटेल, सत्य प्रकाश वर्मा, राजेश वर्मा, अलका सिंह पटेल आदि शामिल हैं। जबकि प्रांतीय परिषद सदस्य हेतु परमेंद्र विक्रम सिंह बाबा, पंकज गुप्ता पंकी, विनीत रस्तोगी, हंस कुमार सिंह, उमाशंकर वर्मा, रण बहादुर सिंह राणा, नीता अवस्थी आदि शामिल हैं। ह






0 टिप्पणियाँ