ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 35 साल पुराने मुकदमे का वारंटी अब गिरफ्तार

 

Barabanki News.... जिले की जैदपुर थाना पुलिस ने 35 वर्ष पूर्व के मुकदमें में फरार वारंटी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। जैदपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को एक मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त प्रयागराज जिले के बारा थाना क्षेत्र के भेलावं ने अमर सिंह पुत्र रामशिरोमणि को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व में अभियुक्त के विरूद्ध गैर जमानतीय वारण्ट उसके बाद 82 सीआरपीसी का आदेश एवं वर्तमान में कुर्की वारण्ट जारी किया गया था।

मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 151 ग्राम अवैध मारफीन बरामद 

 थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.03.2025 को अभियुक्त अभिषेक कुमार भारती उर्फ राजेश पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम दनियल चक मुंडेरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को धर्मकाटा बाईपास तिराहा कस्बा जैदपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 151 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 94/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। 

 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद 

थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.03.2025 को अभियुक्त कयूम पुत्र स्व0 यूसुफ निवासी ग्राम सुढ़ियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को ग्राम मामपुर, रामनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 110/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

Barabanki News
35 year 
old 
case
warranty 
arrested

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ