ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रिश्ते फिर तार-तार, दिव्यांग भाई की संपत्ति के लिए दूसरे भाई पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत

 

Barabanki news... जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से जाएदाद की लालच में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक और मामला सामने आया है। यहां विकलांग भाई की जाएदा के लिए अपने भाई पर शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में दिव्यांग अखिलेश सिंह के दो अन्य भाइयों आनमद सिंह और अरूणेश कुमार में अखिलेश की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को शुक्रवार को आनंद सिंह ने अरुणेश पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अरुणेश की मृत्यु हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने खुद मौके पर जाकर मुआएना किया और संबंधित को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Barabanki news
Relationship 
tractor 
mounted 
brother 
property 
disabled 
dies


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ