ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर वर्कशॉप, बताए साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय, आप भी जानिए

 

Barabanki News...जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस वर्कशॉप कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में किया गया। 

वर्कशॉप में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपांकर श्रीवास्तव बताया कि इंटरनेट पर्सनल एवं प्रोफेशनल जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि कभी भी कॉल्स पर अपनी संवेदनशील जानकारी जैसे ओटीपी आधार पैन या बैंक विवरण साझा न करें, अनियंत्रित आधार भुगतान सूचनाओं से सतर्क रहें, कभी भी अज्ञात नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें जो केवाईसी अपडेट के बहाने आपकी संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए निवेदन करें, कभी भी अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्स पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या पैसों से संबंधित मांग को पूरा न करें, कभी भी भुगतान प्राप्त करने के लिए क्यू आरकोड कोड स्कैन या ओटीपी पिन साझा ना करें यह स्कैम के तरीके हो सकते हैं। 

 उन्होंने कहा कि ट्राई या टेलीकॉम विभाग के नाम पर आने वाली कॉल्स पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने से बचे, अपनी व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा न करें और अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखें, अपनी मोबाइल पर एप्स की नियमित जांच करें अनावश्यक अनुमतिया रद्द करें और अनुपयोगी एप्स को हटा दें, कहा कि कोई सरकारी एजेंसी (पुलिस, सीबीआई, ईडी) या वायस कॉल्स के माध्यम से आपकी जांच या गिरफ्तारी नहीं कर सकती, संवेदनशील लेनदेन जैसे बैंकिंग कानून स्वास्थ्य संबंधी जानकारी इत्यादि के लिए सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करने से बच्चे इन सबसे फ्रॉड की संभावना बनी रहती है। 

 लाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि इन सब साइबर अपराध से बचे एवं सबको बचाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना होती है तो तत्काल थाना जाकर अवगत कराए। उन्होंने जिला सूचना विज्ञान विभाग को भी निर्देशित किया कि समय-समय पर इसका प्रचार प्रचार करते रहे जिससे की जनता अलर्ट रहेगी। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजित राम, जिला गन्ना अधिकारी डॉ दुष्यंत सहित एनआईसी विभाग के कर्मचारी उपस्थित है।

Barabanki News
Workshop 
safe internet day
measures
avoid 
cyber fraud
know

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ