ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: अविवाहित BJP नेत्री के नाम के आगे क्यूं लगाया जा रहा श्रीमती?

 

Barabanki News... BJP नेत्री नेहा सिंह आनंद ने कुछ लोगों पर अनैतिक व अवैधानिक कृत्यों से पार्टी के गौरवमयी इतिहास एवं नारियों के प्रति सम्मान की भावना को आघात पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके लिए संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किया है। त्रिवेदीगंज तृतीय से निर्दल जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनंद का आरोप है कि उऩके अविवाहित होने के बावजूद कुछ तत्वों के द्वारा उनके नाम के आगे श्रीमती लगाना शुरू कर दिया गया है। जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने इस मामले में मानहानि के दावे की भी धमकी दी है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी इस मामले में पत्र भी लिखा है।

 नेहा सिंह आनंद ने अपनी नोटिस में कहा है कि जिला पंचायत व जिला योजना समिति सदस्या के चुनाव में प्रतिभाग करने, निर्वाचित होने तथा वर्तमान समय में भी अविवाहित हूं तथा मेरा चुनाव नामांकन पत्र व निर्वाचन प्रमाण पत्र भी मेरी वैवाहित स्थिति अविवाहित ही दर्शाता है। यही स्थिति मेरे तमाम परिचित समर्थक अथवा विरोधी भी जानते हैं, किन्तु अनापेक्षित व अविश्वसनीय रूप से वर्ष 2023 से मेरा नाम जिला पंचायत की वार्षिक डायरी, कार्यालय परिसर में लगे शिलापट्ट, बैनर, विभागीय पत्राचार व कार्य योजना पुस्तिका में मेरे नाम के आगे श्रीमती लगाना शुरू कर दिया गया है। इस पर मैंने तुरन्त आपत्ति की। इस सम्बन्ध में मैंने जिला पंचायत में लिखित शिकायत भी हस्तगत करायी, लेकिन राजनैतिक विद्वेष वश अध्यक्षा ने अपर मुख्य अधिकारी एवं अभियंता के साथ मिलकर मेरी पीड़ा को उपहास में उड़ा दिया एवं मेरे नाम के साथ श्रीमती लगाना वर्तमान समय तक जारी रखा है। 

उन्होंने कहा कि इन सार्वजनिक शिलापट्ट, बैनर व डायरी जैसी सामग्री से मेरे व्यक्तिगत व चरित्र के प्रति सम्बन्धित अधिकारियों, समर्थक विरोधियों व परिचितों के मन में भ्रम व अविश्वास उत्पन्न हो गया है। इस घटनाक्रम में चलते मेरा पारिवारिक सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन बुरी तरह नकारात्मकता से भर गया है। अध्यक्षा एवं सम्बन्धित अधिकारियों के रवैये से मेरा अपनी संस्था के अतिरिक्त लोकतंत्र में विश्वास क्षीर्ण हो रहा है। सम्बन्धित दोषीजन द्वारा कारित कृत्य पार्टी के स्थापित नैतिक, सामजिक व राजनीतिक सिद्धांतों के नितांत विपरीत है। जिससे एक अविवाहित युवती के तौर पर मेरा व्यक्तिगत व सार्वजनिक जीवन असहनीय रूप से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अध्यक्षा का कृत्य जिले के प्रथम नागरिक के दायित्वों के अनुरूप नहीं है तथा उन्होने जिला पंचायत को अपनी व्यक्तिगत वैमनस्यता का माध्यम बना लिया है। 

उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों के प्रति निराशा के चरम पर मैं बहुत आशा एवं विश्वास के साथ इस विषय में सूचित कर रही हूँ ताकि मेरे द्वारा उत्तरदायीजन के विरूद्ध दायर मान-हानि प्रकिया के विषय में आप पर पूरी वस्तु-स्थिति स्पष्ट रहे एवं मुझे इन अनैतिक कार्य के विरूद्ध आपका नैतिक व सामाजिक बल मिल सकें। 

 Barabanki News 
Mrs
put
in front 
Unmarried
BJP leader

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ