Ayodhya News...अयोध्या में दलित युवती की नृसंस हत्या के मामेले में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा सांसद अवधेश प्रसाद फफक-फफक कर रोने लगे। उन्होंने इस दौरान धमकी दी कि अगर न्याय नहीं मिला, तो वो संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगाे।
आपको बता दें कि अयोध्या के सहनवां गांव के सरदार पटेल वार्ड में तीन दिन से लापता दलित किशोरी का शव शनिवार सुबह निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। उसके खून से लतपथ कपड़े भी बरामद हुए थे। इसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किशोरी की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिल्कीपुर चुनाव की वजह से इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई थी। इसी मामले को लेकर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार की सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थै। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वो फफक-फफक कर रो पड़े। रोते हुए उन्होंने कहा कि न्याय नही मिला, तो वो लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे। सांसद के रोने से अचानक लोग भौचक्के हो गए। इस दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव उन्हें बार बार शांत कराते रहे। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली जाकर लोकसभा में मोदी के सामने ये मुद्दा रखेंगे। उन्होंने कहा हम इस्तीफा दे देंगे, हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकाम हो रहे हैं।
Ayodhya News
SP MP
Awadhesh Prasad
threatened
resign

0 टिप्पणियाँ