Barabanki News... अयोध्या धाम में बढ़ती भीड़ के कारण कस्बा बदोसरांय में लागू किए गए यातायात डायवर्जन के दौरान गलत साइड से आ रही सिरौलीगौसपुर संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर एके सिन्हा की कार को पुलिस द्वारा रोके जाने से डॉक्टर और उनके साथी आक्रोषित हो गए।
घटना रामसेवक यादव चौराहे की है, जहां पुलिस ने डॉक्टर की कार को सही दिशा से जाने के लिए रोका। इससे आक्रोशित डॉक्टर सिन्हा अस्पताल पहुंचे और अपने साथी चिकित्सकों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल के गेट पर एकत्र होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने लगे और ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं।
मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएस डॉक्टर नीलम गुप्ता ने स्थिति को संभाला। उन्होंने सभी डॉक्टरों को समझा-बुझाकर शांत किया और मरीजों की सेवा के लिए ओपीडी में वापस भेजा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि डायवर्जन के कारण डॉक्टर की कार को रोका गया था, क्योंकि वह गलत दिशा से जा रही थी। डॉक्टर और उनके साथियों की नाराजगी इसी बात को लेकर थी।
Barabanki News
police
stopped
car
doctor
angry

0 टिप्पणियाँ